डकैती के मामले में 3 गिरफ्तार
गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने सोमवार को बताया कि रविवार रात पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी गया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से पुलिस ने 6,000 अमेरिकन डॉलर तथा 23,000 रुपये बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 14 मार्च को मंगोलियन बौद्घ महाविहार से कुछ लोग नकदी सहित कुछ सामग्री लेकर फरार हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications