3जी स्पेक्ट्रम के लिए 16वें दौर की नीलामी संपन्न
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में तीसरी पीढ़ी की दूरसंचार सेवाओं के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम की नीलामी का 16वां दौर सोमवार को संपन्न हो गया।
भौगोलिक आधार पर देश में बनाए गए 22 हलकों में से प्रत्येक हलके में तीन-चार कंपनियों के लिए स्लाट्स उपलब्ध हैं।
तीसरी पीढ़ी की इस दूरसंचार सेवा के जरिए आकड़ों, ध्वनियों और वीडियो का संचार अपेक्षाकृत ज्यादा तेजी के साथ सुनिश्चित हो पाएगा।
सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को 3जी सेवाओं के लिए इस शर्त पर पहले ही स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिए हैं कि उन्हें उसी लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना होगा, जो नीलामी के बाद निजी कंपनियां करेंगी।
शुल्क के साथ ही सरकार को नीलामी से अस्थायी रूप से 17,635.52 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह राशि प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये की आमदनी से काफी कम है।
दिल्ली हलके के लिए सर्वाधिक 416.43 करोड़ रुपये की राशि की बोली लगाई गई। यहां तक कि यहां के लिए उपलब्ध तीन स्लाट्स के लिए अभी भी एक अतिरिकत कंपनी कतार में है। नीलामी की राशि के मामले में गुजरात 416.42 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है।
यहीं पर असम, जम्मू एवं कश्मीर, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के लिए किसी भी कंपनी ने कदम आगे नहीं बढ़ाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications