ओबामा से मिलने को बेकरार हैं भारतीय: प्रधानमंत्री
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान कहा कि उनसे मिलने के लिए भारत के लोग बेकरार है। साल के आखिर में ओबामा भारत का दौरा करेंगे।
भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव के अनुसार मनमोहन ने ओबामा को बताया, "आपने (ओबामा) भारत सहित दुनिया के करोड़ों लोगों की कल्पनाओं पर अपनी गहरी पकड़ बना ली है। भारत के लोग आपसे मिलने के लिए बेकरार हैं।"
ओबामा और मनमोहन बीच रविवार को वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में 50 मिनट तक मुलाकात हुई। राव ने संवाददाताओं से कहा, "हम ओबामा के भारत दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications