मनोहर जोशी की हालत स्थिर
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया, "जोशी की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी सफल तरीके से हो गई।"
सांस और फेफड़ा रोग के विशेषज्ञ जलील पार्कर ने कहा कि जोशी का एंजियोप्लास्टी करने में एक घंटे का समय लगा।
पार्कर ने कहा, "जोशी ठीक हैं। उनको हृदय संबंधी बीमारी की शिकायत थी और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"
वर्ष 1995 से 99 के दौरान 73 वर्षीय जोशी शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
जोशी केंद्र सरकार में भी भारी उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं और उन्हें वर्ष 2002 में लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications