सुरक्षा मुद्दों से आगे बनेंगे पाकिस्तान से संबंध : ओबामा
ओबामा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच 40 मिनट की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस से जारी हुए एक बयान के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने कहा है, "ओबामा ने कहा है कि वह पाकिस्तान के बहुत मुरीद हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में पाकिस्तान का भ्रमण किया था।"
बयान के अनुसार अमेरिका और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि दोनों नेता दोनों देशों के बीच सकारात्मक संबंधों को लेकर दृढ़ हैं।
ओबामा ने यह भी कहा कि "हमारे बहु ध्रुवीय और दीर्घकालिक रणनीतिक संबंध सुरक्षा मुद्दों से आगे निकल कर जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications