कुएं में डूबने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत
पुलिस के अनुसार साहदुल्ला गांव में एक कुएं से लोग खेत की सिंचाई कर रहे थे तभी डीजल पंप में डीजल समाप्त हो गया। जैसे ही एक सदस्य डीजल डालने गया वह कुएं में गिर गया।
पुलिस के अनुसार एक दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों सदस्य बारी-बारी से कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के प्रभारी अमित नंदन ने बताया, "मनोहर सिंह, बिरजा सिंह, राजकिशोर सिंह तथा विशेष्वर सिंह एक ही परिवार के सदस्य थे। चारों शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।"
इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications