अफगानिस्तान में भारत की भूमिका को ओबामा ने सराहा
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्षेत्रीय मुद्दों पर नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच किसी भी तरह के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में भारत द्वारा चलाया जा रहा विकास कार्य सराहनीय है।
ओबामा ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात के दौरान यह भी कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की मिलने वाली सैन्य मदद की कड़ाई से निगरानी करेगा।
दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने संवाददाताओं से कहा, "दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय मसलों पर कोई मतभेद नहीं है। अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए भारत के योगदान और त्याग की ओबामा ने सराहना की।"
राव के मुताबिक ओबामा ने प्रधानमंत्री सिंह से कहा, "पाकिस्तानी को दी जानी सैन्य सहायता की निगरानी की जा रही है और भारत के हित के मद्देनजर इस पर निगरानी जारी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications