हिमाचल में बारिश से तापमान में कमी
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएनएस को बताया, "शिमला और राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।" उन्होंने बताया कि बारिश के बाद तापमान में कमी आई है।
उन्होंने कहा, "शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसमें सोमवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।"
धर्मशाला में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यहां का तापमान 33.2 डिग्री रहा था।
इसी तरह कुल्लू जिले के भुंतार और मंडी जिले के सुंदरगढ़ में तापमान क्रमश: 25 और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में सबसे गर्म रहा ऊना में भी तापमान में कमी आई है। यहां पर सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं रविवार को यह 41 डिग्री सेल्सियस था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications