'मुंबई के गुनाहगारों को सजा दिलाने का इच्छुक नहीं पाकिस्तान'
मनीष चांद/अरुण कुमार
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान मुंबई हमले के गुनाहगारों को सजा दिलाने का जरा भी इच्छुक नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान की धरती से पनपने वाले आतंकवाद से निपटने की बात भी कही।
ओबामा और मनमोहन की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव निरुपमा राव ने संवादाताओं से कहा, "पाकिस्तान मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने का जरा भी इच्छुक नहीं है।"
राव के अनुसार प्रधानमंत्री ने ओबामा से कहा, "हमारे क्षेत्र में आतंकवाद का खतरा है और अगर यह जारी रहता है तो हमारी प्रगति पर इसका असर पड़ सकता है। इस खतरे से कैसे निपटा जाता है, इस पर दक्षिण एशिया का भविष्य निर्भर करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications