कुएं में गिरने से 3 कामगारों की मौत
हाट पीपल्या थाने के प्रभारी हरीश मोटवानी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "पितवली गांव में एक कुएं के लिए खुदाई चल रही है। रविवार रात काम निपटाने के बाद गारा बनाने वाली मशीन (सूपरी) में बैठकर चार कामगार कुएं से बाहर निकल रहे थे तभी मशीन का संतुलन बिगड़ जाने से तीनों कुएं में गिर गए। हादसे में तीन कामगारों जतन भील, सीता बाई और उसके पति शेर सिंह की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज इंदौर में चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications