देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बारिश
चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अधिकातम तापमान क्रमश: 41.6, 35.5, 39.2 और 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड ओर मिजोरम में बारिश होने की संभावना है। उधर, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटे के भीतर गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद जाहिर की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने की संभावना है। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है।
इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों मसलन, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गर्म हवाओं का रुख कायम रहने की आशंका जाहिर की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications