हरियाणा की मंडियों में 22.25 लाख टन गेहूं पहुंचा
पहली अप्रैल से शुरू हुए खरीदारी के इस मौसम में प्रथम 11 दिनों के दौरान मंडियों में पहुंचे गेहूं की मात्रा पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान पहुंचे गेहूं की मात्रा से अधिक है। पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान मात्र 19.02 लाख टन गेहूं ही पहुंचा था।
राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "हरियाणा में गेहूं के पहुंचने की रफ्तार तेज हो रही है। इस वर्ष पिछले वर्ष की बनिस्बत अधिक मात्रा में गेहूं आ रहा है।"
ज्यादातर गेहूं (99 प्रतिशत) की खरीदारी सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है। इनमें पांच एजेंसियां हरियाणा की हैं और एक केंद्र सरकार (भारतीय खाद्य निगम) की। निजी व्यापारियों द्वारा मात्र 222 टन गेहूं की ही खरीदारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications