नेपाल में माओवादियों ने प्रस्तावित हड़ताल वापस लिया

माओवादी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' ने कहा कि भारत के साथ पासपोर्ट छपाई से संबंधी समझौते को रद्द करने पर प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के सहमत हो जाने के बाद हम फिलहाल हड़ताल वापस लेते हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग पर कायम है।

प्रचंड ने कहा कि प्रधानमंत्री को त्यागपत्र देकर सरकार गठन के लिए पहल करनी चाहिए।

इससे पहले प्रचंड ने कहा था कि उनकी पार्टी नेपाली सरकार द्वारा एक भारतीय कंपनी के साथ हुए पासपोर्ट के निर्माण संबंधी समझौते की निंदा करती है और सरकार से इस समझौते को रद्द करने की मांग करती है।

उन्होंने कहा था कि पासपोर्ट की छपाई का काम भारतीय कंपनी को देना नेपाल के 'सार्वजनिक प्राप्ति अधिनियम' का उल्लंघन और संसद के भी खिलाफ है।

इस समाझौते को लेकर इस साल जनवरी में विवाद उस समय शुरू हुआ था जब नेपाली विदेश मंत्रालय ने निविदा प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। यह प्रक्रिया 2004 में आरंभ हुई थी।

उल्लेखनीय है कि नेपाल ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के नियमों के अनुरूप हस्तलिखित पासपोर्ट के स्थान पर मशीन से पढ़े जा सकने वाले 30 लाख पासपोर्ट बनाने की निविदा जारी की थी। निविदा रद्द किए जाने के बाद पासपोर्ट बनाने संबंधी समझौता भारतीय कंपनी के साथ हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+