सेशेल्स में जहाज अगवा, चालक दल में 11 भारतीय
नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) द्वारा मुंबई में जारी एक बयान के मुताबिक जहाज एम.वी.राक अफ्रीकाना पर सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनाडाइंस का झंडा लगा हुआ था। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के राक अफ्रीकाना शिपिंग लिमिटेड कंपनी का है।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक जहाज पर कम मात्रा में ही सामान लदा था। माना जा रहा है कि अफ्रीका के पूर्वी तट पर सोमालिया के लुटेरों ने जहाज को अपने कब्जे में ले लिया।
डीजीएस के मुताबिक जहाज पर चालक दल के कप्तान, अधिकारी और कैडेट सहित 11 भारतीय सवार थे। इसके अलावा इसमें तंजानिया के 10 और पाकिस्तान के पांच नागरिक सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications