दिल्ली में विस्फोट, 1 घायल (लीड-1)
पुलिस के अनुसार जामिया नगर इलाके के शाहीनबाग में दोपहर 3.30 बजे एक पार्सल में हुए विस्फोट में मोहम्मद उजैर (45 वर्ष) नामक व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें पहले पास के होली फैमली अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉम सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
उजैर के परिवार के एक सदस्य अंजारुल हक ने कहा कि दोपहर में टोपी पहना एक युवक कुरियर से पार्लस लेकर आया और उसे उजैर को सौंपने के तुरंत बाद वहां से फरार हो गया। उन्होंने जैसे ही पार्सल को खोला, उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और उजैर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अधिकारियों ने इसे निजी रंजिश का मामला माना है। उन्होंने इसमें किसी आतंकवादी साजिश से इंकार किया है। मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं और विस्फोटक की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications