उच्च सदन को स्थापित करने का प्रस्ताव पारित
विपक्षी दलों के आग्रह पर इस प्रस्ताव को मतदान के लिए लाया गया था। प्रस्ताव के पक्ष में 155 मत जबकि उसके विरुद्ध 61 मत पड़े।
आश्चर्यजनक रूप से पीएमके सदस्यों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके अलावा सत्तारूढ गठबंधन सहयोगी डीएमके, कांग्रेस और वीसीके पहले से ही इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे थे।
इधर, एआईएडीएमके, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और एमडीएमके ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।
एआईएडीएमके की महासचिव और विपक्ष की नेता जे.जयललिता और डीएमडीके के अध्यक्ष विजयाकांत मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ एआईएडीएमके के दो बागी विधायकों ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
प्रस्ताव लाए जाने के विरोध में माकपा ने सदन से वर्हिगमन किया
प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने कहा कि उच्च सदन (विधान परिषद) नई इमारत में अपना कामकाज करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications