पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन, 7 मरे
ऑनलाइन समाचार एजेंसी के मुताबिक पृथक हजारा प्रांत के गठन की भी मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने छावनी पुलिस स्टेशन को आग लगा दी जिससे उसकी इमारत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया।
पांच या पांच से अधिक लोगों के एक स्थान पर इकट्ठे होने पर प्रतिबंध होने के बावजूद तहरीक-ए-सूबा हजारा या हजारा प्रांतीय आंदोलन के गुस्साए कार्यकर्ता अब्बोटाबाद की सड़कों पर निकल आए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस न उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां चलाईं।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कई घायल लोगों को वहां लाया गया था। इनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों की मौत हो गई।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में काले झंडे थे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
प्रदर्शनकारियों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, जमात-ए-इस्लामी और जमियत-ए-उलेमा इस्लाम-फजलुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और आम लोग शामिल थे।
इस दौरान सभी प्रमुख व छोटे व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शैक्षिक संस्थान भी बंद रहे।
राजधानी पेशावर और मनशेरा के बाद अब्बोताबाद इस प्रांत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। मनशेरा में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने पिछले सप्ताह एक संवैधानिक संशोधन पेश किया था जिसके तहत राष्ट्रपति से उसकी व्यापक शक्तियां छीनने और एनडब्ल्यूएफपी का नाम बदलकर खैबर-पख्तूनखवा रखने का प्रावधान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications