इटली में पटरी से उतरी रेलगाड़ी, 7 मरे
समाचार एजेंसी एकेआई ने जांचकर्ताओं के हवाले से बताया है कि यह दुर्घटना सुबह 9.05 बजे मिरानो कस्बे के समीप वाल वेनोस्ता रेललाइन पर हुई। दुर्घटना की वजह भूस्खलन बताई जा रही है।
इटली के नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकर्ता इस दुर्घटना में बड़े पैमाने पर घायल हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। घटनास्थल पर ही अस्पताल बनाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है और बचाव दल कार्यकर्ताओं, पुलिस और एंबुलेंसों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।
नागरिक सुरक्षा एजेंसी के एक कार्यकर्ता के मुताबिक घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि घटना के बाद निकट के राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications