आरक्षण के अंदर आरक्षण स्वीकार नहीं: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने आईएएनएस से कहा, "हम आरक्षण में आरक्षण को स्वीकार नहीं करेंगे। 33 फीसदी महिला आरक्षण के भीतर अलग से आरक्षण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

पिछड़ी जातियों की महिलाओं को आरक्षण में आरक्षण के संबंध में लोकसभा में भाजपा के उप नेता गोपीनाथ मुंडे के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कोविंद ने यह बयान दिया।

कोविंद ने कहा, "हमारी पार्टी का रूख स्पष्ट है। हम महिला आरक्षण विधेयक को मौजूदा रूप में ही पारित करवाना चाहते हैं।"

मुंडे ने शनिवार को मुंबई में अन्य पिछड़ा वर्ग के नेताओं की बैठक के बाद कहा था कि वह महिला आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण मांग को पार्टी में उठाएंगे।

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने आईएएनएस से कहा, "मुंडे के बयान के संदर्भ को समझना चाहिए। वह अन्य पिछड़ा वर्ग की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।"

कोविंद ने कहा कि विधेयक को लेकर निर्णय सरकार को लेना है। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी विधेयक को सदन में पेश करेगी, पार्टी उसका समर्थन करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+