जामिया नगर इलाके में विस्फोट
पुलिस के अनुसार जामिया नगर इलाके के शाहीनबाग में दोपहर 3.30 बजे एक पार्सल में हुए विस्फोट में मोहम्मद उजैर (45 वर्ष) नामक एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है।
उजैर को कुरियर के जरिए पार्सल मिला था। उसने जैसे ही पार्सल को खोला, उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications