विद्यालय प्रबंधन पर धर्म परिवर्तन का आरेाप, मामला दर्ज
सुसनेर थाना क्षेत्र में स्थित संतोष कैथोलिक कान्वेंट स्कूल की कर्मचारी आशा ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के फादर लीजो और एक महिला कर्मचारी उनके परिवार पर धर्म परिवर्तित कर इसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत में आशा ने कहा कि उनके पिता शिवलाल को वेतन दिया जाता है, जबकि मां को काम करने के बावजूद वेतन नहीं दिया जाता और जब वह वेतन मांगती हैं तो धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जाता है।
सुसनेर के थाना प्रभारी उपमन्यु सक्सेना ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि आशा की शिकायत पर पुलिस ने मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications