सड़क हादसे में 7 की मौत
सहारनपुर,12 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक निजी बस और एक टैंपो में टक्कर हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक हादसा नांगल थाना क्षेत्र में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद हुआ, जब एक अनियंत्रित निजी बस ने सामने से आ रहे टैंपो को टक्कर मार दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए सभी लोग स्थानीय निवासी थे।
वर्मा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके से फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications