शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक नीचे (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 80.14 अंकों (0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,853.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,995.25 के ऊपरी और 17,816.19 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 22.05 अंकों (0.41 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,339.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,382.15 के ऊपरी और 5,324.90 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 7.13 अंकों (0.10 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,077.83 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 28.45 अंकों (0.31 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,092.12 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), रियल्टी, तकनीकी और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.70 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 0.57 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.20 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्य में 0.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), वाहन क्षेत्र और बैंकिंग के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। सीजी के शेयर मूल्य में 1.25 प्रतिशत, वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.85 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1583 कंपनियों के शेयर मूल्यों में बढ़ोतरी हुई, 1302 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications