थाई सैन्य प्रमुख का संसद भंग करने का सुझाव
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अनुपोंग ने टेलीविजन पर दिए संदेश में कहा, "यदि हम इस समस्या का कोई राजनीतिक समाधान नहीं निकाल सकते तो मेरे अनुसार संसद को भंग कर देना चाहिए।"
बैंकाक में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पों में अबतक 21 लोग मारे जा चुके हैं। बैंकाक और आसपास के प्रांतों में आपातस्थिति लागू है।
शनिवार को थाई प्रधानमंत्री अभिषित वेज्जाजीवा की सरकार ने सैनिकों को डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप' (यूडीडी) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। यूडीडी के समर्थकों के विरोध के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों के लाल रंग के आधार पर उन्हें 'रेड शर्ट्स' के नाम से भी जाना जाता है।
यूडीडी 12 मार्च से राजधानी में लगातार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे, संसद भंग कर नए चुनावों की मांग कर रही है।
अभिषित दिसंबर 2008 में सत्ता में आए थे। उनकी सरकार को सेना का समर्थन प्राप्त है। विश्लेषकों का कहना है कि सैन्य प्रमुख के इस सुझाव से अभिषित कमजोर पड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications