बेंगलुरू में बहुमंजिला इमारत की आग पर काबू (लीड-2)
पुलिस उपायुक्त जी.रमेश ने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल की छत पर दोपहर करीब दो बजे आग भड़की। इस इमारत में कार्यालयों के अलावा दुकानें भी हैं।
रमेश ने बताया, "आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा था।" यह इमारत बेंगलुरू के व्यस्त माने जाने वाले रेजिडेंसी रोड पर स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पांच वाहन लगाए गए थे।
गौरतलब है कि फरवरी में स्थानीय कार्लटॉन टॉवर्स में आग लग गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications