बांग्लादेश में भारतीय सूत के आयात का विरोध
समाचार पत्र 'द न्यू एज' के अनुसार बांग्लादेश कपड़ा मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल हई सरकार ने कहा कि भारत से सूत के वाणिज्यिक आयात की अनुमति देना अदूरदर्शी है और लगता है कि यह व्यापारी गुट की सफलता है।
कपड़ा मंत्रालय ने सूत की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पिछले सप्ताह भारत से सूत आयात की अनुमति दी। सूत की बढ़ती कीमतों से हथकरघा बुनकरों और लघु बुनाई उद्योग को परेशानी हो रही थी।
बांग्लादेश में 300 से अधिक कताई मिले हैं। इनमें से अधिकांश निर्यातोन्मुखी कपड़ा उद्योग डेनिम निर्माताओं को सूत की आपूर्ति करती हैं लेकिन कई कताई उद्यमी घरेलू बाजार पर ही निर्भर हैं। बांग्लादेश में हर वर्ष 160 करोड़ किलोग्राम सूत का उत्पादन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications