बांग्लादेश-भारत व्यापार घाटा कम करने की की योजना
बांग्लादेश के उद्योग मंत्री दिलीप बरुआ ने भारत-बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईबीसीसीआई) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भारत से 100 प्रतिशत निवेश करने का आग्रह किया।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार बरुआ ने कहा, "बांग्लादेश के अर्थपूर्ण औद्योगिकीकरण के लिए हम आपका समर्थन और सहयोग चाहते हैं।"
दोनों व्यापार संस्थाओं ने बांग्लादेश में भारतीय निवेश की संभावनाओं की पहचान, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और संयुक्त उद्यमों पर एक संयुक्त घोषणा पत्र को स्वीकार किया।
इसमें कहा गया कि वर्षो से व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में रहा है। अब व्यापार घाटा करीब तीन अरब डॉलर हो चुका है।
इस अवसर पर बांग्लादेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री येफश ओस्मान और बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रजीत मित्तर ने भी विचार व्यक्त किए।
सिटी बैंक के कंट्री ऑफिसर मैमन राशिद ने बांग्लादेश में निवेश की संभावनाओं का एक विवरण पेश किया। उन्होंने ऊर्जा, दूरसंचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बीपीओ, दवा और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं आदि सात क्षेत्रों की पहचान भारतीय निवेश के लिए की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications