सानिया और शोएब का निकाह संपन्न (लीड-2)

होटल ताज कृष्णा में निकाह संपन्न होने के बाद सानिया की प्रवक्ता रुचा नाइक ने पत्रकारों को बताया, "निकाह संपन्न हो गया है। कृपया नवविवाहित जोड़े के लिए दुआ करिए।"

टेनिस सनसनी 23 वर्षीय सानिया और पाक टीम के पूर्व कप्तान 28 वर्षीय शोएब ने काजी और दो गवाहों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया और निकाहनामे पर दस्तखत किए। इस शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदारों और मित्रों सहित लगभग 70 लोग शरीक हुए।

इससे पहले हैदराबाद पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद दोनों की शादी का रास्त पूरी तरह साफ हो गया। निकाह के लिए सानिया लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में अपने पिता इमरान मिर्जा, मां नसीम, छोटी बहन अनाम और कुछ रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंची।

सूत्रों के अनुसार काजी मोहम्मद नजीबुद्दीन सानिया और शोएब का निकाह पढ़ाया। सानिया ने लाल रंग की उसी साड़ी को पहना, जिसे उनकी मां ने 25 वर्ष पूर्व निकाह के मौके पर पहना था।

इससे पहले नाइक ने सानिया का निकाह सोमवार को होने की सूचना दी थी। उन्होंने कहा, "इस बात की पुष्टि की जा रही है कि सानिया और शोएब का निकाह कुछ देर में होगा। सुरक्षा कारणों से निकाह के वक्त और स्थान का खुलासा नहीं किया जाएगा।"

पूर्व में कहा गया था कि दोनों का निकाह शुक्रवार को होगा। माना जा रहा है कि दोनों परिवार के सदस्यों ने विवादों से बचने के लिए सोमवार को ही निकाह करवाने का फैसला किया। सानिया परिवार 15 अप्रैल को प्रीतभोज आयोजित करेगा।

रविवार को इस्लामिक विद्वानों ने सानिया और शोएब के खिलाफ यह कहते हुए फतवा जारी किया था कि दोनों विवाह से पहले ही साथ-साथ रह रहे हैं। इस पर सानिया के मीडिया प्रबंधक ने रविवार को कहा था कि शोएब कुछ दिन पहले ही टेनिस खिलाड़ी के घर से चले गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+