फरवरी में औद्योगिक उत्पादन में 15.1 प्रतिशत की वृद्धि
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फैक्टरी उत्पादन मापने वाला औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच 10.1 प्रतिशत पर रहा। वर्ष 2008-09 की समान अवधि में यह सूचकांक तीन प्रतिशत पर था।
एक वर्ष पहले की तुलना में विनिर्माण में 16 प्रतिशत, बिजली उत्पादन में 6.7 प्रतिशत और खनन उत्पादन में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
देश की महंगाई दर फरवरी में 9.89 प्रतिशत रही।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने महत्वपूर्ण दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि की थी। बैंक द्वारा 20 अप्रैल को की जाने वाली नीतिगत समीक्षा में दरों में और अधिक वृद्धि की उम्मीद है।
देश की अर्थव्यवस्था में इस वित्तीय वर्ष के दौरान 8.5 प्रतिशत और 2011-12 में नौ प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का अनुमान है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने संकेत दिया था कि सरकार आने वाले दिनों में प्रोत्साहन पैकेज को वापस लेने पर विचार कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications