बेंगलुरू की बहुमंजिला इमारत में आग, कोई हताहत नहीं (लीड-1)
बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल की छत पर दोपहर 1.45 बजे आग भड़क उठी। इस इमारत में कार्यालयों के अलावा दुकानें भी हैं। यह बेंगलुरू के व्यस्त माने जाने वाले रेजिडेंसी रोड पर स्थित है।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के चार वाहन लगाए गए थे।
गौरतलब है कि फरवरी में स्थानीय कार्लटॉन टॉवर्स में आग लग गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications