पाकिस्तान में 40 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओराकजई कबायली इलाके में सोमवार तड़के आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 40 आतंकवादी मारे गए।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी असमतुल्लाह खान ने कहा कि आतंकवादियों ने राइफलों और रॉकेटों से सुरक्षा चौकी पर हमला किया था। इस हमले के बाद सेना ने लड़ाकू विमानों से आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला बोल दिया।
खान ने कहा, "हमें जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक हमले में लगभग 35 आतंकवादी मारे गए और हमने अपने चार सैनिकों को खोया। कार्रवाई में सात सैनिक घायल भी हो गए।"
उल्लेखनीय है कि ओराकजई इलाके में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ सेना मार्च से ही अभियान चला रही है। यहां अबतक लगभग 350 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मारे गए आतंकवादियों में अलकायदा से जुड़े लड़ाकू भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications