मास्को में न्यायाधीश की हत्या
मास्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मास्को में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने संघीय न्यायाधीश एडवर्ड चुवाशोव की गोली मारकर हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति चुवाशोव को एक अपार्टमेंट में दाखिल होते समय गोली मारकर फरार हो गया।
चुवाशोव मास्को शहर की अदालत में 'व्हाइट वुल्वज' गुट के मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में उन्होंने फरवरी में नौ लोगों को 23 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।
उल्लेखनीय है कि चुवाशोव फेडरल ड्रग कंट्रोल सेवा के अधिकारी एलेक्जेंडर बुल्बोव के मामले को भी देख रहे थे जिसने 32 लाख डॉलर का गबन किया था। बाद में उसे नवंबर 2009 में जमानत पर छोड़ दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications