वैश्विक आईटी बाजार में सुधार के संकेत
फॉरेस्टर रिसर्च द्वारा जारी 'अमेरिका और वैश्विक आईटी बाजार परिदृश्य' नामक अध्ययन में कहा गया है कि अमेरिका और दुनिया के बाजारों में तकनीकी क्षेत्र में सुधार शुरू हो गया है क्योंकि वर्ष 2009 की अंतिम तिमाही में मंदी के खत्म होने के संकेत हैं।
भारतीय सॉफ्टवेयर निर्यात का 60 प्रतिशत हिस्सा अमेरिकी बाजारों में होता है। भारतीय आईटी कंपनियों जैसे टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल और अन्य छोटी और मध्यम कंपनियों को उत्तरी अमेरिका में मांग बढ़ने से काफी लाभ होने की आशंका है।
फोरेस्टर के उपाध्यक्ष एंड्रयू बर्टेल्स ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा 550 अरब डॉलर मूल्य की आईटी वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की उम्मीद है। आईटी वस्तुओं और सेवाओं का वैश्विक बाजार 16 खरब डॉलर होने की उम्मीद है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में आईटी सेवाओं की मांग में तेज वृद्धि की संभावना है जबकि पश्चिम और मध्य यूरोप में वृद्धि धीमी रहने की उम्मीद है।
दूरसंचार क्षेत्र में तेज वृद्धि के संकेत के साथ ही अमेरिका का सूचना और संचार प्रौद्योगिकी बाजार 741 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications