एमपी में पुलिस दल पर हमला, 4 घायल

Madhya Pradesh crime
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में फसल कटाई को लेकर हुए विवाद को निपटाने गए पुलिस दल पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें- मध्‍य प्रदेश की अन्‍य खबरें

पुलिस के अनुसार थरेट थाने के सेंगवा गांव में फसल कटाई को लेकर विवाद हो गया था। इसी सिलसिले में रविवार की रात पुलिस दल सेंगवा गांव पहुंचा तो वहां संतोष तिवारी और उनके साथियों ने मिलकर पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया, इस हमले में सहायक उपनिरीक्षक मुश्ताक खान सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दतिया के पुलिस अधीक्षक अनिल शर्मा ने सोमवार को बताया, "कटाई विवाद का मामला थरेट थाने में दर्ज है और इसी मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। लोगों ने पत्थर, हंसिया व फरसा के साथ हमला बोल दिया।" थरेट थाने के प्रभारी शेर सिंह की रिपोर्ट पर नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+