सानिय-शोएब निकाह के लिए पुलिस ने दी अनुमति (लीड-1)
स्थानीय पांच सितारा होटल ताज डेक्कन में सानिया और शोएब का निकाह होगा। सानिया यहां अपने पिता इमरान मिर्जा, मां नसीम, छोटी बहन अनाम और कुछ रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंची।
सूत्रों के अनुसार काजी मोहम्मद नजीबुद्दीन सानिया और शोएब का निकाह कराएंगे। सानिया ने लाल रंग की उसी साड़ी को पहना, जिसे उनकी मां ने 25 वर्ष पूर्व निकाह के मौके पर पहना था।
सानिया के परिवार की प्रवक्ता रुचा नाइक ने कहा, "इस बात की पुष्टि की जा रही है कि सानिया और शोएब का निकाह कुछ देर में होगा। सुरक्षा कारणों से निकाह के वक्त और स्थान का खुलासा नहीं किया जाएगा।"
होटल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मीडिया को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व में कहा गाय था कि दोनों का निकाह शुक्रवार को होगा। माना जा रहा है कि दोनों परिवार के सदस्यों ने विवादों से बचने के लिए सोमवार को ही निकाह करवाने का फैसला किया है।
रविवार को इस्लामिक धार्मिक विद्वानों ने सानिया और शोएब के खिलाफ यह कहते हुए फतवा जारी किया था कि दोनों विवाह से पहले ही साथ-साथ रह रहे हैं।
उधर, सानिया के मीडिया प्रबंधक ने रविवार को कहा था कि शोएब कुछ दिन पहले ही टेनिस खिलाड़ी के घर से निकल गए थे। नाइक ने कहा कि मेंहदी समारोह मंगलवार को होगा और संगीत समारोह बुधवार को होगा। सानिया परिवार 15 अप्रैल को प्रीतभोज आयोजित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*