गठिया पीड़ितों को मिल सकती है राहत
लंदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इलाज विकसित करने का दावा किया है कि जिससे गठिया से पीड़ित लोगों को आराम मिल सकता है।
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि 'ओटेलिक्सिीजुमाब' नामक दवा से प्रतिरक्षा तंत्र बढ़ेगा जिससे मरीज को लंबे समय तक इस बीमारी से छुटकारा मिल सकेगा।
इस दवा का परीक्षण अगले महीने शुरु किया जाएगा और यदि यह सफल रहा तो एक दशक के भीतर यह दवा रोगियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
वेबसाइट टेलीग्राफ 'डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक प्रोफेसर जॉन इस्साक्स ने कहा कि इस तरह के इलाज से इस बीमारी को दूर की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि इस दवा में क्षमता बीमारी पर काबू पाने की क्षमता है लेकिन यह तभी संभव है जब बीमारी के शुरुआती स्तर पर इस दवा का प्रयोग किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications