हिमाचल में भूकंप के हलके झटके
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। भूकंप काफी हलका था, लिहाजा ज्यादातर लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक यहां रिक्टेयर पैमाने पर 2.3 तीव्रता वाला भूकंप आया।
विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के छांबा जिले में शनिवार शाम 6.23 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.3 मापी गई। भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।"
इससे पहले छांबा जिले में ही पिछले साल 17 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई थी। उधर जिला प्रशासन ने भी किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं होने की पुष्टि कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications