ब्रिटिश विमानों ने उड़न तश्तरी का पीछा किया

रक्षा मंत्रालय की तरफ से उड़न तश्तरी दिखने के मामले की जांच करने वाले अधिकारी निक पोप ने कहा, "मैंने अब तक जितने वीडियो देखें हैं उनमें यह सबसे शानदार हैं। संभव है कि यह कोई मानवरहित विमान हो।" उन्होंने कहा, "आमतौर पर दिन में गोपनीय उड़ानों का परीक्षण नहीं किया जाता। इसलिए यह संभावना है कि हमारे वायुक्षेत्र में उड़न तश्तरी मौजूद थी। सेना के लड़ाकू विमान इसका पीछा करने में इसलिए सफल रहे क्योंकि संभवत: राडार पर इसका पता लगा लिया गया था।"
संदिग्ध वस्तु के दिखने के बारे में रक्षा मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है। वेस्ट मिडलैंड्स के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications