थाईलैंड: हिंसक झड़पों में 18 की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मृतकों में एक समाचार एजेंसी का फोटोग्राफर और चार सैनिक भी शामिल हैं। नैरेथॉर्न मेडिकल सेंटर ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी। रविवार को भी बैंकाक में सरकारी विरोधी प्रदर्शनकारियों को लेकर तनाव व्याप्त रहा। बैंकाक के पुराने इलाके के फान फा ब्रिज और नए बैंकाक के राचाप्रासांग में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हैं।
पढ़ें: बच्चों को दाँत साफ़ करना सिखाते हैं बंदर
बैंकाक और आसपास के प्रांतों में आपातस्थिति लागू है। आपातस्थिति के आदेश की खुली अवज्ञा करते हुए 'युनाइटेड फ्रंट ऑफ डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप' (यूडीडी) के कार्यकर्ता अपने हजारों समर्थकों के काफिले के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन समर्थकों के विरोध के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों के लाल रंग के आधार पर उन्हें 'रेड शर्ट्स' के नाम से जाना जाता है।
शनिवार को बैंकाक में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़पे हुई थी। यूडीडी 12 मार्च से राजधानी में लगातार प्रदर्शन करते हुए थाई प्रधानमंत्री अभिषित वेज्जाजीवा के इस्तीफे, संसद भंग कर नए चुनावों की मांग कर रही है। वेज्जाजीवा ने शनिवार रात टेलीविजन पर दिए संदेश में कहा कि वह हिंसक घटनाओं से दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications