'बच्चों को दाँत साफ़ करना सिखाते हैं बंदर'

'बच्चों को दाँत साफ़ करना सिखाते हैं बंदर'

बच्चे अपने दाँतों को कैसे साफ़ करें, लगता है कि यह बात बंदरों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है जितनी कि मनुष्यों के लिए होती है.

थाईलैंड की मादा बंदरों को मानव के बालों की मदद से अपने बच्चों को दाँत साफ़ करना सिखाते हुए देखा गया. जापान के शोधार्थियों ने कहा कि उन्होंने लंबी पूँछ वाले सात बंदरों को दाँतों के बीच के स्थान को मानवों की तरह साफ़ करते हुए देखा.

इस टीम ने कहा कि अपने बच्चों को दिखाते वक्त उन्होंने दाँतों को साफ़ करने में सामान्य से दोगुना समय लगाया.

अनुमान पर आधारित

क्योटो विश्वविद्यालय के प्राइमेट रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रोफ़ेसर नोबुओ मसाताका ने कहा कि इससे यह संकेत मिले कि माताएँ अपने बच्चों को जानबूझ कर सिखाती हैं कि दाँतों के बीच के स्थान को कैसे साफ़ किया जाए.

मुझे बहुत आश्चर्य हुआ क्योंकि किसी वस्तु का प्रयोग कर किसी तीसरे के लिए अध्यापन तकनीक का इस्तेमाल करना अब तक सिर्फ़ मानवों में ही माना जाता था प्रोफ़ेसर नोबुओ मसाताका

मुझे बहुत आश्चर्य हुआ क्योंकि किसी वस्तु का प्रयोग कर किसी तीसरे के लिए अध्यापन तकनीक का इस्तेमाल करना अब तक सिर्फ़ मानवों में ही माना जाता था

उन्होंने एएफ़पी समाचार एजेंसी से कहा, "मुझे बहुत आश्चर्य हुआ क्योंकि किसी वस्तु का प्रयोग कर किसी तीसरे के लिए अध्यापन तकनीक का इस्तेमाल करना अब तक सिर्फ़ मानवों में ही माना जाता था."

उन्होंने कहा कि बैंकॉक के उत्तर में लोपबुरी में किया गया यह अध्ययन अभी सिर्फ़ अनुमान पर आधारित है.

उन्होंने कहा, "अब हम अपना ध्यान बंदर के बच्चे पर केंद्रित करना चाहेंगे. हम यह देखना चाहते हैं कि माता के सिखाने पर उन्होंने दाँत साफ़ करना ठीक से सीखा या नहीं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+