हैदराबाद में कर्फ्यू पूरी तरह हटाया गया
हैदराबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद के पुराने शहर के 25 थाना क्षेत्रों में दो गुटों के बीच हिंसा के बाद पिछले महीने की 29 तारीख को लगाए गए कर्फ्यू को पूरी तरह हटा लिया गया है।
पुलिस आयुक्त ए.के. खान ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद कर्फ्यू पूरी तरह हटा लिया गया है। हालांकि शहर में निषेधाज्ञा जारी रहेगी।
आयुक्त ने कहा कि इस मामले में 181 मामले दर्ज किए गए हैं और 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications