मनमोहन-ओबामा ने शुरू की वार्ता
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू की।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। वह यहां परमाणु सुरक्षा के मसले पर होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में 42 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
पिछले साल नवंबर के बाद ओबामा और मनमोहन सिंह के बीच यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications