पुलिस अधिकारी के विदेश दौरे की जांच के आदेश
तिरूवनंतपुरम, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने राज्य पुलिस के महानिरीक्षक तोमिन जे. थाचेनकेरी के कथित विदेश दौरे की जांच का आदेश दिया है। थाकेनचेरी ने यह दौरान बिना अनुमति के की थी।
थाचेनकेरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव पिनरई विजयन के करीबी माने जाते हैं।
मुख्यमंत्री अच्युतानंदन ने रविवार को दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों को वहां बताया कि उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेश सिबी मैथ्यू को इस मामले को देखने के लिए कह दिया है।
आईएएनएस ने जब मैथ्यू से संपर्क किया तो उन्होंने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
थाचेनकेरी के विदेश दौरे का खुलासा जनता दल (सेकलुर) से अलग हुए धड़े के प्रमुख और पूर्व विधायक, एम.पी. वीरेंद्र कुमार ने शनिवार को एक सार्वजनिक सभा के दौरान की थी। वीरेंद्र कुमार विजयन के धुर विरोधी हैं।
संयोगवश अच्युतानंदन शनिवार को उत्तर केरल के दौरे पर थे। उसी दौरान उन्हें यह पता चला कि थाचेनकेरी पिछले 10 दिनों से छुट्टी पर हैं।
नियमानुसार मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकार को छुट्टी पर जाने और खासतौर से विदेश दौरे की अनुमति मिलती है। अच्युतानंदन के जांच के आदेश से यह साफ हो गया है कि थाचेनकेरी ने मुख्यमंत्री से इस तरह की मंजूरी नहीं ली थी।
इस बीच, थाचेनकेरी ने एक टीवी चैनल से कहा है कि वह सोमवार तक छुट्टी पर हैं और कश्मीर में अपने परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह रविवार तक लौट सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications