रक्तचाप की दवाओं से ठीक हो सकता है गुर्दा
लंदन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्तचाप की दवाएं गुर्दा ठीक करने में मददगार हो सकती हैं।
शोधकर्ताओं का दावा है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो गुर्दा प्रत्यारोपण और निरंतर डायलिसिस के मामलों में कमी आ जाएगी।
इटली के बर्गामो में मारियो नेग्री इंस्टीट्यूट फॉर फार्माकोलॉजिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने रक्तचाप में दी जाने सामान्य दवाओं के समूह एसीई (एनजियोटेंसिन कनवर्टिग एन्जाइम) इनहिबिटर पर अध्ययन किया।
वैज्ञानिकों ने 112 मरीजों पर अध्ययन किया और पाया कि जिन आधे मरीजों को एसीई इनहिबिटर दिया गया उनमें अन्य मरीजों की तुलना में गुर्दे खराब होने की संभावनाएं कम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications