नासा ने डिस्कवरी मिशन की अवधि बढ़ाई

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह कदम डिस्कवरी की ऊष्मारोधी परत की निगरानी के मद्देनजर उठाया गया है, जबकि अंतरिक्ष यान अभी तक आईएसएस में ही है।

कोलंबिया हादसे के बाद से ऊष्मारोधी परत की जांच मानक प्रक्रिया का रूप ले चुकी है। ऊष्मारोधी परत क्षतिग्रस्त होने की वजह ही कोलंबिया 2003 में पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होते ही टुकड़े-टुकड़े हो गया था।

सामान्यतौर पर आईएसएस से अलग हटने के बाद ऊष्मारोधी परत का निरीक्षण होता है, लेकिन डिस्कवरी की प्रणाली में समस्याओं की वजह से नासा को आईएसएस छोड़ने से पहले उसके निरीक्षण का फैसला लेना पड़ा है।

नासा का इस साल के आखिर में अपने पुराने पड़ चुके अंतरिक्ष यानों का इस्तेमान बंद करने का कार्यक्रम था लेकिन एजेंसी ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर यान की सेवाएं 2011 के आरंभ तक जारी रखी जा सकती हैं।

डिस्कवरी अपने ताजा अभियान में आईएसएस के लिए नया अमोनिया टैंक और एक इतालवी उपकरण वाहक लेकर पहुंचा है जिसे अंतरिक्ष यात्री तीन बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करके स्थापित करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+