दिल्ली में 40 तक पहुंच सकता है पारा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "हल्के बादल छाने की उम्मीद है। दिन में धूल भरी आंधी आ सकती है।"
दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। उधर, शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications