बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कवच का फिर से होगा परीक्षण
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक वी.के.सारस्वत ने रविवार को आईएएनएस से यहां कहा, "हम दुश्मन की ओर से छोड़े गए मध्यम या लंबी दूरी के मिसाइलों के मुकाबले के लिए बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कवच निर्मित करने हेतु जून में मिसाइल रोधी प्रणाली का फिर से परीक्षण करेंगे।"
पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सारस्वत ने स्वीकार किया कि इसके पहले 15 मार्च को उड़ीसा के व्हीलर द्वीप में एकीकृत परीक्षण केंद्र में संपन्न हुआ परीक्षण विफल हो गया था, क्योंकि परीक्षण में शामिल दो रॉकेटों में से एक अपने लक्ष्य से चूक गया था। सारस्वत ने कहा कि इस घटना की जांच से पता चला है कि प्रणाली ने काम नहीं किया था और ईंधन लीक होने के कारण लक्ष्य चूक गया था।
सारस्वत ने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, "इसके पहले के परीक्षण के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि लक्षित मिसाइल में एक लीकेज था, जिसके कारण प्रणाली फेल कर गई। हम इसमें सुधार कर रहे हैं ताकि जून में होने वाले अगले परीक्षण के दौरान यह लक्ष्य को भेद दे और किसी विरोधी पक्ष की ओर से दागी गई मिसाइल के खिलाफ मिसाइल रक्षा कवच विकसित करने में हमारी क्षमता को सत्यापित कर दे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications