बिहार में नक्सलियों ने 3 सरकारी भवन उड़ाए

कैमूर के पुलिस अधीक्षक पी़ क़े श्रीवास्तव ने रविवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने गांव में स्थित दो विद्यालय भवनों तथा एक सरकारी भवन को उड़ा दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए।
श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications