त्रिपुरा में म्यांमार के 5 नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के रास्ते भारत की सीमा में घुसे म्यांमार के पांच नागरिकों को अगरतला में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकरी रविवार को दी।

खुफिया जानकारी के आधार पर अगरतला रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात को म्यांमार के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं। ये नागरिक बांग्लादेश के रास्ते गैर कानूनी तरीके से पश्चिमी त्रिपुरा को पार करते हुए गुवाहाटी जाना चाहते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मिहिर रॉय ने आईएएनएस को बताया, "हम इन विदेशी नागरिकों के मुखिया 60 वर्षीय अब्दुल कासिम से पूछताछ कर रहे हैं और इसके बाद इन्हें बांग्लादेश वापस भेजने का फैसला किया जाएगा।"

रॉय ने कहा, "दक्षिणी बांग्लादेश के चटगांव स्थित एक शरणार्थी शिविर से यह परिवार भागा है। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। दो दिन पहले ही पश्चिमी त्रिपुरा के रास्ते ये भारत की सीमा में घुसे थे।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कासिम से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर जाने का प्रयास कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+