हिमाचल में इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से मौत
शिमला, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक छात्र की मौत शनिवार को व्यास नदी में डूबने से हुई।
सहायक पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "असम में डिब्रूगढ़ के रहने वाले अपूर्व चौधरी का शव रविवार को व्यास नदी से निकाला गया। वह होशियारपुर में स्थित एनआईटी के बी-आर्किटेक्च र द्वितीय वर्ष का छात्र था।"
उन्होंने बताया कि अपूर्व अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। छात्र सहित दो लोग नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच, नदी की तेज धारा में अपूर्व बह गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications